Saturday, September 14, 2013

दोस्तों शुक्रवार को मोदी के नाम की घोषणा होते ही आडवाणी का पीएम बनने का सपना खत्म हो गया।
मोदी को सभी नेताओं ने बधाई दी। मोदी ने सुषमा और मुरली मनोहर जोशी के पैर छुए।

राजनाथ ने शाम 6 बजे ऐलान किया। कहा- 'लोगों की भावनाओं को देखते हुए संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।' ऐलान होते ही दिल्ली से लेकर गुजरात तक जश्न मना।

आडवाणी ने घर आए मोदी को लगाया गले
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मोदी सीधे आडवाणी के घर पहुंचे। मोदी ने आडवाणी के पैर छुए। जवाब में आडवाणी ने गले लगाकर आशीर्वाद दिया। करीब आधा घंटे रुके। वंजारा की चिट्ठी से लेकर मुजफ्फरनगर तक पर बात की। मोदी यहां से अटलजी के घर के लिए रवाना हो गए।

एनडीए सहयोगी भी राजी
मोदी के नाम की घोषणा के वक्त राजनाथ ने बताया कि एनडीए की सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से उनकी बात हो गई है। वे मोदी की उम्मीदवारी पर सहमत हैं। मुंबई में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इसका समर्थन किया। कहा, 'यह फैसला उम्मीदों के अनुरूप है। लोग भी यहीं चाहते थे। समुद्र मंथन के बाद अमृत निकला है।' अकाली दल के प्रमुख परकाश सिंह बाद पहले ही मोदी की उम्मीदवारी को खुला समर्थन दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री बने रहेंगे, चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे:
प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भी नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। लेकिन केंद्रीय चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं। उनकी जगह अरुण जेटली को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जय हिन्द | जय भारत | जय महाकाल |

No comments:

Post a Comment